मोहम्मद पैगंबर पर टिप्पणी करने पर नाजिया ईलाही के खिलाफ मामला दर्ज

फुलंब्री : औरंगाबाद जिले के फुलंब्री तहसील स्थित वडोद बाजार पुलिस थाना में पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक बयान देकर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले को लेकर नाजिया इलाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने के संबंध में शुक्रवार (ता. ३) को एक ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की गई हैं.
इस संबंध में, वडोद बाजार के सभी मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने पुलिस थाना से अनुरोध प्रस्तुत किया है कि हाल ही में, सोशल मीडिया के माध्यम से, नाज़िया इलाही खान नामक एक महिला ने जानबूझकर और इरादे से पैगंबर मुहम्मद (स.अ.) और उनकी पत्नी के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक बयान देकर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसका उद्देश्य धार्मिक दरार पैदा करना है।
वह मुस्लिम समुदाय के बारे में अश्लील और मनगढ़ंत वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रही है। वह ऐसी भाषा का प्रयोग कर रही हैं जिससे हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव पैदा हो। ऐसा करके वह देश की सुरक्षा और शांति को भंग करने का प्रयास कर रही हैं मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कहा हैं की,नाज़िया खान द्वारा दिए गए इस घृणित बयान की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह स्पष्ट होना चाहिए कि मुस्लिम समुदाय पैगंबर मुहम्मद के बारे में किसी भी प्रकार के अपमानजनक और निंदनीय बयान देने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.उन्होने मांग की हैं की,पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और नाज़िया इलाही खान नामक महिला को, जिसने सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद  और उनकी पत्नी आयशा के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग किया उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
रिपोर्टर : फिरोजखान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.