नवंबर में लगाइए पालक की ये 3 वैरायटी, हर कटाई में होगी हरी कमाई!

Anjali shukla

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में किसान इस बढ़ी हुई मांग का पूरा फायदा उठा सकते हैं। अगर किसान इन दिनों पालक जैसी हरी सब्जियों की खेती करें, तो उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पालक की फसल सिर्फ 20 से 25 दिनों में पहली कटाई के लिए तैयार हो जाती है। बस ध्यान रहे कि खेती करते समय किसान उन्नत किस्मों का चयन करें, जिससे उपज और गुणवत्ता दोनों बेहतर मिलें। पालक की 3 ऐसी किस्में हैं जो ज्यादा उत्पादन देने के लिए किसानों की पसंद बनी हुई है. किसान अर्का अनुपमा, पूसा भारती और पूसा ज्योति की बुवाई कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान-

पलक कि बुआई करने से पहले किसान खेत कि तैयारी अच्छी तरह से करें | खेत की अंतिम जुताई के वक्त 25 से 30 टन गोबर की सड़ी हुई खाद को एक हेक्टेयर खेत में मिला दें. उसके बाद किसान खेत को समतल करें ताकि बेमौसम बारिश होने पर जल निकासी बेहतर रहे.

10-12 कर सकते हैं कमाई-

अगर किसान पालक की उन्नत किस्मों की खेती करें, तो कम समय में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अर्का अनुपमा किस्म किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह किस्म प्रति हेक्टेयर करीब 400 क्विंटल तक उत्पादन देती है और इससे 10 से 12 कटिंग आराम से ली जा सकती हैं। यानी एक बार बुवाई करने के बाद लंबे समय तक किसान लगातार हरी पत्तियों की फसल प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, पूसा भारती किस्म भी काफी लोकप्रिय है। यह वैरायटी उच्च उत्पादकता के लिए जानी जाती है और इससे किसान प्रति हेक्टेयर लगभग 500 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

एक अन्य किस्म पूसा ज्योति है, जो किसानों को मध्यम अवधि में अच्छी उपज देने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इससे 8 से 10 बार कटाई की जा सकती है और प्रति हेक्टेयर 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन लिया जा सकता है। अगर किसान इन उन्नत किस्मों का चयन करें और सही समय पर सिंचाई एवं खाद प्रबंधन करें, तो पालक की खेती से उन्हें बेहतर गुणवत्ता की फसल और अधिक मुनाफा मिल सकता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.