बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 12,000 करोड़ की परियोजनाएं होंगी लॉन्च
पटना, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 18 जुलाई को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य को 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे को बिहार के बुनियादी ढांचे के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ?
रेल परियोजनाएं:
समस्तीपुर–बचहवारा लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, दरभंगा–थालवारा व समस्तीपुर–रामभद्रपुर लाइन की दुगुनीकरण परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत ₹580 करोड़ से अधिक है ।
सड़क एवं राजमार्ग:
पैटना–बक्सर, पटनागया–दभोई, और आरा बायपास (NH‑319) जैसी परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी, जिससे बिहार की सड़क संरचना और बेहतर होगी
रेलरोड कनेक्टिविटी और ट्रेनें:
चार नई Amrit Bharat एक्सप्रेस ट्रेनें जैसे राजेंद्र नगर–नई दिल्ली, पटना–दिल्ली, दरभंगा–लखनऊ और मालदा टाउन–लखनऊ तक शुरू होंगी ताकि पूर्व और पश्चिम बिहार में यात्री सुविधा बेहतर हो सके
ग्रामीण विकास व पशुपालन:
ग्रामीण विकास योजनाओं, मत्स्य पालन और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में परियोजनाएं शामिल हैं, जिनपर खर्च ₹63 करोड़ से अधिक है ।
राजनीतिक और सामाजिक महत्व
यह घोषणा आगामी लोकसभा चुनाव और बिहार की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज़ से भी अहम मानी जा रही है। केंद्र सरकार की कोशिश है कि राज्य में बुनियादी ढांचे के जरिए विकास को नई गति दी जाए।

No Previous Comments found.