PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता राहुल, अखिलेश और खड़गे ने की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता राहुल, अखिलेश और खड़गे ने की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना

AKANSHA UPADYAY

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देश और दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को रेखांकित करते हुए देशभर में सेवा कार्यक्रमों का आह्वान किया है।पीएम  के जन्मदिन  के  मौके पर  देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीजेपी ने प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन के मौके पर आज से 17 अक्टूबर तक ‘संकल्प सेवा अभियान’ चलाने का ऐलान किया है।बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों की ओर से लोगों से प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए दीया जलाने का आह्वान भी किया गया है। वाराणसी समेत देश के कई शहरों में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  बता दें कि प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने वालों में देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं से लेकर विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण के उनके अभियान के निरंतर आगे बढ़ने की प्रार्थना की।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन की शुभकामनाएं दीं।वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री के जीवन को तप, त्याग और संकल्प से जुड़ी यात्रा बताया और उनके नेतृत्व में भारत के 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की।

बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बुनियादी ढांचे, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीब कल्याण, नवाचार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया।बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, सुशासन और जनकल्याण को उनकी सार्वजनिक यात्रा का हिस्सा बताया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के मौके पर वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।यानी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जहां देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं, वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.