यूट्यूब पर पीएम मोदी का रिकॉर्ड: 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे, ट्रंप को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। उनके यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं।

PM Modi has 30 million YouTube subscribers, seven times more followers than Trump.

वैश्विक स्तर पर देखें तो यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर किसी भी विश्व नेता के पास हैं और इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी अन्य सभी से काफी आगे निकल चुके हैं। रैंकिंग के मुताबिक, वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर भी बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

ट्रंप से सात गुना आगे पीएम मोदी

सब्सक्राइबर के मामले में दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके यूट्यूब सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर सात गुना से भी अधिक हैं।

Modi visit to US: Trump appearance signals importance of India

भारत के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता साफ नजर आती है। सब्सक्राइबर की संख्या में वे राहुल गांधी से करीब तीन गुना आगे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आधिकारिक चैनलों की तुलना में उनके सब्सक्राइबर चार गुना से भी ज्यादा हैं।

इंस्टाग्राम पर भी रचा इतिहास

यूट्यूब से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वे इस प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बने। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे।

PM Modi hits 100 mn Instagram followers, becomes first world leader to hit  this milestone - BusinessToday

इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से अधिक है। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच प्रमुख नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी प्रधानमंत्री मोदी के आंकड़े से कम हैं। ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अन्य वैश्विक नेताओं की स्थिति

प्रधानमंत्री मोदी के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

भारत में कौन आगे, कौन पीछे

देश के भीतर इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी अन्य सभी राजनीतिक नेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद राहुल गांधी का नंबर आता है, जिनके लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.