प्रधानमंत्री ने असम में IIM और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का किया शुभारंभ, पूर्वोत्तर में मैनेजमेंट शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन

नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के अस्थायी परिसर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक अत्याधुनिक राष्ट्रीय डेटा केंद्र की भी शुरुआत की, जो पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की डिजिटल और प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इस पहल से क्षेत्र में मैनेजमेंट शिक्षा और उच्च अध्ययन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

PM Modi arrives in Assam on 2-day visit, to unveil projects worth Rs 11,600  cr tomorrow | India News - The Indian Express

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष गुवाहाटी में आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इससे पहले इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थापित किया गया था।

PM Modi In Assam To Unveil Connectivity, Data And Transport Projects Worth  Rs 5,450 Crore - The CSR Journal

प्रधानमंत्री ने लचित घाट से वर्चुअल माध्यम से कामरूप जिले के अमीनगांव में बने राष्ट्रीय डेटा केंद्र (NDC) का भी उद्घाटन किया। 8.5 मेगावाट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक 10 किलोवाट औसत क्षमता वाले इस आधुनिक डेटा सेंटर में विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण एप्लिकेशन होस्ट किए जाएंगे। साथ ही यह अन्य राष्ट्रीय डेटा केंद्रों के लिए आपदा पुनर्प्राप्ति (डिजास्टर रिकवरी) सुविधा के रूप में भी कार्य करेगा।

PM Modi in Assam today for inauguration, foundation of ₹18,530 cr worth  projects. Full itinerary and agenda here | Today News

इसके अलावा, पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें 100 बसें गुवाहाटी, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर तथा 25 बसें चंडीगढ़ के लिए निर्धारित हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.