प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मचा सियासी घमासान, भाजपा परेशान
नई दिल्ली | 17 सितम्बर जब पूरे देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 76वां जन्मदिन पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की ख़ुशी में मिठाई बाटते नज़र आ रहे है, वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के एक आव्हान ने विपक्ष को एक बार फिर जमकर आलोचना करने का मौका दे दिया है, दरअसल बीते दिन एक प्रेस वार्ता के दौरान नितिन नबीन ने भाजपा के कार्यकर्ताओं समेत देश के हर नागरिक से ये अपील की, कि सभी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अपने अपने घर पर एक दीपक अवश्य जलाए, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देशवासियों के आशीर्वाद का प्रतीक होगा। इसी के साथ उन्होंने इसका समय भी निर्धारित कर दिया की शाम 6 से 7 बजे तक दिया जलाया जाए और प्रधानमंत्री की लम्बी उमर की प्रार्थना की जाए।
यह विडियो सामने आते ही मानो सोशल मीडिया पर बवाल ही मच गया, विपक्ष में बैठे दिग्गज नेताओं के साथ आम जनता ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया, जब देश इतनी चुनौतियों से जूझ रहा है तो क्या ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री को इस प्रकार उत्सव मानना सोभा देता है, बिहार में बाढ़ की स्तिथि को देखते हुए तेजस्वी यादव ने भी इस प्रस्ताव के खिलाफ जमकर आलोचनात्मक बयानबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया की ये सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होने लगे और यह एक ट्रेंड की तरह फैलने लगा, जहा पर कई सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्केर्स समेत आम लोग भी विरोध करते नज़र आए, आम जनता की नाराजगी इतनी थी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #berozgaardivas जैसे स्लोगन्स ट्रेंड करते नज़र आये।
पार्टी कार्यालयों समेत कई सावर्जनिक स्थानों पर दीप प्रज्वलन हुआ, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज नेताओं ने कशी विश्यानाथ मंदिर पहुच कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं लम्बे जीवन की प्रार्थना की।
No Previous Comments found.