गुजरात में PM मोदी की बड़ी सौगात! भारत पर्व' का किया उद्घाटन
एकता नगर/बनासकांठा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन शुक्रवार को एकता नगर (केवडिया) पहुंचे, जहां उन्होंने 'भारत पर्व' का भव्य उद्घाटन किया और स्टॉलों का अवलोकन किया
देशी कांकरेज नस्ल के सुधार में आएगी 10-20 गुना तेजी
बनासकांठा अनुसंधान केंद्र के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे
अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार और 8-लेन हाइवे
प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में भव्य रोड शो करने के साथ ही कई बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी
-
अहमदाबाद मेट्रो फेज-2A व 2B: कोटेश्वर रोड से इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक (6 किमी से अधिक stretch) और GIFT सिटी से शाहपुर तक (3.3 किमी stretch) मेट्रो विस्तार की नींव रखी गई
। -
अहमदाबाद-मेहसाणा स्टेट हाईवे-41: लगभग ₹2,600 करोड़ की लागत से इस हाईवे को 4-लेन से बढ़ाकर 8-लेन किया जाएगा
। -
बनास डेयरी बायोगैस प्लांट: थराद (75 मीट्रिक टन/दिन) और राधनपुर (100 मीट्रिक टन/दिन) में दो बायो-सीएनजी (Bio-CNG) संयंत्रों का शिलान्यास
। -
बाल कल्याण पहल: ₹800 करोड़ की लागत से 4,030 नई चाइल्ड-फ्रेंडली आंगनबाड़ियों का शिलान्यास और 361 निर्मित केंद्रों का उद्घाटन
।

No Previous Comments found.