दिव्यांग छात्रों के लिए विकासखंड स्तर पर लगेंगे मेडिकल असेसमेंट शिविर
पन्ना - लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार दिव्यांग छात्रों के लिए पन्ना जिले में भी 13 से 20 नवम्बर तक विकासखंड स्तर पर मेडिकल असेसमेंट शिविर लगाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में समस्त बीईओ एवं संबंधित शाला प्राचार्य को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
13 नवम्बर को शासकीय आर.पी. उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 पन्ना में शिविर लगेगा। इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अजयगढ़ में 14 नवम्बर, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय गुनौर में 16 नवम्बर, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय पवई में 18 नवम्बर तथा शासकीय उ.मा. विद्यालय शाहनगर में 20 नवम्बर को शिविर लगाया जाएगा।
संवाददाता - सुरेश संगम द्विवेदी

No Previous Comments found.