प्रथम चरण के चुनाव में कैसा रहा बिहार का मिजाज -

BY- PRAKHAR SHUKLA 

प्रथम चरण में हुए मतदान ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड-

बीते गुरूवार यानि 6 नवंबर 2025 को बिहार में 64.69% मतदान हुए , जो की 1951 से हुए सभी चुनावों में हुए मतदान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है | आपको बता दें बिहार में इस बार चुनावी रण अपने उत्कर्ष पर है , कल प्रथम चरण की वोटिंग पूरी हुई | बच्चे ,बूढ़ों समेत सभी नवयुवक और नवयुवतियों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया | 

उम्मीदवारों के इन आंकड़ों पे डालिये विशेष नजर- 
 बिहार की सभी 243 सीटों पे  कुल मिलाकर 2600 उम्मीदवार इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं |प्रथम चरण में कुल 1314 उम्मीदवार में से 122 महिला उम्मीदवार हैं|कुल उम्मीदवारों में से 838 के ऊपर आपराधिक केस हैं ,695 के ऊपर गंभीर आपराधिक केस , 1081 करोड़पति उम्मीदवार ,1278 ग्रेजुएट , 128 ने अपना PAN तक नहीं दिया और 254 कुल महिला उम्मीदवार हैं | 

बिहार में SIR( Special Intensive Revision ) लागू करना मतदान पे डाला कितना असर ?
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसे डेमोक्रेसी की सबसे बड़ी जीत बताया है , SIR( Special Intensive Revision ) के बाद यह सबसे बड़ा वोटर्स टर्न आउट है ,इस बार SIR लागु करने के बाद पहली बार चुनाव आयोग ने मतदान कराया है , जिससे वोटर्स के आंकड़े स्पष्ट रूप से सामने आये और मतदान में बढ़ोतरी हुई |पिछले चुनावों के आंकड़े बताते हैं की जब भी 5 % से अधिक मतदान हुए है , चुनाव के परिणाम पे सीधा असर आया है | तो ऐसे में क्या इस बार के आंकड़े वर्तमान नितीश सरकार के लिए चिंताजनक हैं ?

उत्तर प्रदेश- बिहार बॉर्डर पे तैनात हुआ भारी पुलिस बल -
उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर के सभी निकटवर्ती जिलों पे भरी पुलिस बल की तैनाती की गयी | लगभग 40 कंपनी पीएसी को सभी मूलभूत सुविधाओं ( खाद्य सामग्री , रहने के लिए आश्रय , जरुरी उपकरण ,अश्त्र-शस्त्र ) इत्यदि के साथ मुस्तैद किया गया , ताकि सफल चुनाव हो सके |

यूपी के इन जिलों से साझा करती है बिहार की सीमा- 

 प्रथम चरण के चुनाव में  बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के 6 जिलें हैं , जिसमे से - देवरिया,कुशीनगर,बलिया,चंदौली , महराजगंज ,गाजीपुर और सोनभद्र के 40 थाने आते हैं | यह दुरी लगभग 524 किलोमीटर है | प्रथम चरण में लगभग 15 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हुए, द्वितिय चरण में  महाराजगंज ,चंदौली ,गाजीपुर ,सोनभद्र और कुशीनगर की पांच विधानसभा में मतदान होने हैं | लखीसराय में बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ ,दरभंगा के घनश्यामपुर  में बोगस वोटिंग करते हुए 2 लोग धराये गए | मुंगेर, सिमरी , बख्तियारपुर ,महिषी , तारापुर ,जमालपुर जैसे इलाकों में शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई | 

इस बार बिहार की जनता ने जांच परख कर मतदान किया :- आंकड़े 
अभी तक बिहार में जातीय समीकरण , विकास के जुमलों , और सफल नेतृत्व की प्यास में वोटिंग हुई है | वैश्विक आपदाओं जैसे कोरोना महामारी ,के बाद लगे लॉकडाउन ने लोगों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाई है , जिसके परिणाम 14 नवंबर को काउंटिंग के दिन देखा जा सकेगा |  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.