ममता बनर्जी फैक्टर फिर चर्चा में! अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की एंट्री

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सोमवार को पुलिस पहुंची। 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी को कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा था। इसी सिलसिले में कोलकाता पुलिस की टीम उनके आवास पर पहुंची। घर में लगे CCTV कैमरों की निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन टीवी सेट समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरणों को हटाने और जांच करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

दरअसल, कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी या उनके सह-स्वामित्व वाली कई संपत्तियों की जांच शुरू की थी। इस मामले में कुल 17 प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.