पूर्ण संकल्प के साथ लखनऊ में मना ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस

पूर्ण संकल्प के साथ लखनऊ में मना ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस
आज ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस है जिसको भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जा रहा है आज से 11 साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग को वैश्विक पहचान भी मिली और साथ ही 21 जून 2015 से अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस बार योग दिवस की थीम को पृथ्वी और पर्यावरण से जोड़ा गया है यानि इस साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” यानि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”. कहीं न कहीं इस साल 2025 की थीम स्पष्ट सन्देश दे रही है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और यह हमारे देश के उस प्राचीन व्यवस्था 'वसुधैव कुटुंबकम' से जुड़ी हुई है. जिसका मतलब है – सारी दुनिया एक परिवार।
इस बार ये ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस न केवल भारत में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है बल्कि 191 देश, 8 लाख से ज्यादा जगहों पर ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम किये गए हैं जो अपने आप में कीर्तिमान है कि किसी अंतराष्ट्रीय दिवस पर इतनी बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित हुआ और उन कार्यक्रंमों में करोड़ों लोग हिंसा लिए हों।
हमारे देश भारत में जगह जगह ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस को एक अभियान बनाने का संकल्प लिया गया। इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ योग के कार्यकम में प्रतिभाग करते हुए जनता को बधाई देते हुए सम्बोधित किया वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुए और अगर बात राजधानी लखनऊ की करें तो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने ऐतिहासिक धरोहर रेजीडेंसी में जाकर योग कार्यक्रम में शामिल हुए इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय सेठ और एमएलसी राम चंद्र प्रधान, डीएम लखनऊ विशाख भी कार्यकम में योग करते नज़र आये। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा आज योग कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अभियान है जिसका उद्देश्य लोगो की योग के प्रति अपनी भावना को बढ़ाना है।
आपको बताते चलें कि इस ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा पूरी रणनीति और संकल्प के साथ काम किया गया। यूपी सरकार के सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को अलग अलग जिले में जाकर ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की और इसको एक अभियान के रूप में जाग्रत करने की जिम्मेदारी दी गयी।
वहीं बात लखनऊ की करें तो लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने भी नगर निगम मुख्यालय में अपने पार्षदों और कर्मचारियों के साथ योग दिवस क्वे कार्यक्रम को कार्यक्रम सफल बनाया।
और तो और हमेशा देखा जाता है कि इस महत्वपूर्ण शरीर को निरोगी रखने वाले कार्यक्रम में जनता जाति धर्म से परे होकर इस योग के इस बड़े संकल्प अभियान का हिस्सा बनकर योग को न केवल प्रसारित कर रहे है बल्कि खुद योग के प्रति लोगों की रुझान बढ़ा रही है। इसी कड़ी लखनऊ के गोमती नगर स्थित दारुल उलूम वारसिया में मदरसे में ग्यारहवाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली के साथ बड़ी संख्या में मदरसे के छात्रों और शिक्षकों ने योग किया।
No Previous Comments found.