घर बैठे ही बनाये रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी,इस रेसिपी को करें फॉलो

वैसे तो दाल से बनी रेसिपी आपने कई तरह की खायी होगी इसमें से एक दाल मखनी है वैसे तो दाल की कई वैराइटीज़ काफी फेमस हैं, लेकिन जब बात दाल मखनी की आती है तो उसके पसंद करने वालों की कमी नहीं रहती है. दाल के ऊपर तैरता मक्खन मुंह में पानी लाने के लिए काफी होता है. अमूमन हम सभी ने होटल या रेस्टोरेंट में कई बार दाल मखनी का स्वाद लिया होगा. कई लोग तो घर में भी रेस्टोरेंट जैसे स्वाद की चाहत में दाल मखनी बनाने की कोशिश करते हैं, हालांकि ज्यादातर को वैसा टेस्ट हासिल नहीं हो पाता है. आप भी अगर दाल मखनी खाना पसंद करते हैं और दाल मखनी का घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये रेसिपी काफी आसान है और इसे फॉलो कर आप स्वादिष्ट दाल मखनी आसानी से तैयार कर सकते हैं.

दाल मखनी बनाने की सामग्री

टेस्टी दाल मखनी बनाने के लिए आपको 2 कप लाल राजमा और 1 कप उड़द दाल की जरूरत होगी. इसके अलावा 2 प्याज, 1/2 कप टमाटर प्यूरी, 1/2 कप ताजी क्रीम, 1 चम्मच कटा हुआ अदरक, 4 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट, 4 बड़े चम्मच मक्खन, 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड ऑयल, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक चाहिए. इन सभी चीजों को मिलाकर आप स्वादिष्ट दाल मखनी तैयार कर सकते हैं.

दाल मखनी बनाने के लिए करें फॉलो रेसिपी

1.दाल मखनी को बनाने के लिए साबुत उड़द दाल और राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसे कुकर में डालकर थोड़ा नमक व पानी डालें और 1-2 सीटी आने तक प्रेशर कुक कर लें.

2.  अब गैस पर एक कड़ाही रखें और इसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो आप इसमें आधा अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक अच्छी तरह भून लें.

3. इसके बाद कुछ कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालें. इस मिश्रण को सुनहरा होने तक भूनें. एक बार जब यह मसाला तैयार हो जाए तो राजमा और दाल डाल सकते हैं.

4. फिर इसमें आप इसे कुछ देर तक उबाल सकते हैं. फिर इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. अंत में आप इस डिश में ताजी क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह मिलाकर हरे धनिए से सजाएं.

5. इस तरह आपकी स्वादिष्ट दाल मखनी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे आप चावल, रोटी, नान या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं. आप चाहें, तो इसे तेल के बजाय घी में भी बना सकते हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.