सर्दियों के मौसम में फटे होंठ से निजात पाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में होठो का फटना आम बात है मौसम के बदलते ही हमें अपनी साफ-सफाई स्किन केयर रुटीन भी बदल लेना चाहिए. ठंड का सबसे ज्यादा असर हमारे फेस और लिप्स पर दिखता है. सूखे होंठ चेहरे की रंगत को तो फीकी बनाते ही हैं साथ ही दर्द भी देते हैं. फटे होंठ खूबसूरती में किसी दाग से कम नहीं लगते. कई होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि आस-पास की त्वचा भी फट जाती है. इससे स्किन खिचने लगती है. रुखे-सूखे होंठों को मुलायम बनाने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं फटे होंठों से निजात पाने के आसान उपाय..

फटे होंठ से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये 5 घरेलू उपाय

नारियल तेल: ठण्ड के मौसम में ठंडी हवा से होंठ फटना आम बात है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. इसे आप सोने के समय से लेकर दिन में  2 से 4 बार लगा सकते हैं. ऐसा करने से फटे होंठ की परेशानी दूर होगी

बादाम तेल: सर्दी के मौसम में होंठ की परेशानी से निजात पाने के लिए बादाम का तेल भी लाभकारी होता है. रोज़ाना रात को सोने से पहले होंठो पर बादाम का तेल लगाएं और पांच मिनट तक उंगली से होंठों की मसाज करें. इससे होंठों की स्किन मुलायम हो जाएगी 

मलाई: चटकते होंठ से छुटकारा पाने के लिए मलाई भी काफी असरदार मानी जाती है. मलाई को होंठों पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें. मलाई को नियमित सोने से पहले लगाने से रूखापन दूर होता है. यदि आप एक हफ्ते तक इसे करते हैं तो आपके होंठ मुलायम और गुलाबी हो जायेंगे. 

हल्दी: अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा फट रहें हैं और उनमें से खून आने लगा है, तो 2 चुटकी भर हल्दी को एक चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर होठों पर लगाएं. रोज़ाना रात को सोने से पहले ऐसा करें. अगर आप कच्ची हल्दी को पीसकर इस्तेमाल करते हैं तो और भी जल्दी आराम मिलेगा.

चुकंदर का रस: चुकंदर शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ होठों के लिए भी फायेदेमंद होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब रस को होंठ पर 15 मिनट के लगाकर छोड़ दें. ऐसा करने से होंठ गुलाबी होंगे और फटने की परेशानी से निजात भी मिलेगी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.