सर्दियों के मौसम में रोज़ खाए ये एक चीज़, शरीर में बनी रहेगी गर्माहट

जैसे जैसे सर्दियों का मौसम शुरू होने लगता है .वैसे-वैसे ठंड अधिक महसूम होने लगती है. ऐसे में ज्यादा ठंड से बचने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है.सर्दी के मौसम में सुबह उठकर एक सोंठ का लड्डू खाने से शरीर में पूरे दिन के लिए ऊर्जा और गर्माहट बनी रहती  है.सोंठ के लड्डू में मौजूद गुण शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करते हैं और हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है. इसके अलावा, सोंठ में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाकर सर्दी-जुकाम से लड़ने में भी मदद करते हैं. आइए जानते है सोंठ का लड्डू कैसे बनाते हैं ..

 इस प्रकार सोंठ के लड्डू 

सामग्री: सोंठ - 25 ग्राम, गुड़ - 250 ग्राम ,गोंद - 50 ग्राम , कद्दूकस किया हुआ नारियल - 2 बड़े चम्मच ,खसखस - 2 चम्मच , हल्दी पाउडर - 2 चम्मच ,पिस्ता और काजू - बारीक कटा हुआ, देसी घी - 50 ग्राम 

सोंठ के लड्डू बनाने की जाने विधि

1. सबसे पहले गोंद को तोड़कर बादाम के साथ एक मिनट तक अच्छे से पीस लें. 

2. सबसे पहले एक कड़ाही में 4 चम्मच घी गर्म करें. उसके बाद जब घी गर्म हो जाए तो गोंद डालकर मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक लगातार अच्छे से पका ले .

3. उसके बाद काजू-पिस्ता को बारीक तरीके से काट कर रख ले. 

4. गर्म कड़ाही में घी में गुड़ डालें और हल्का गर्म करते हुए पूरी तरह पिघला लें. गुड़ को अलग एक प्लेट में निकाल कर रख ले .

5. उसी कड़ाही में बचा हुआ घी गर्म करके फिर काजू को गुलाबी होने तक तलें.अब इसमें खसखस मिलाए और ढक कर रख दें.

6. गुड़ और सोंठ को एक बाउल में अच्छे से मिला लें.

7. जब गोंद का भुना हुआ मिश्रण ठंडा हो जाए, तो एक प्लेट पर बेलन की सहायता से इसे अच्छे से पीस लें.

8. अब पीसा हुआ गोंद, बादाम पाउडर, नारियल, पिस्ता-काजू, खसखस, गुड़ और सोंठ की मिश्रण को एक साथ अच्छे से मिला लें।

9. अब गूंथ कर लड्डू बना लें और हवा में सूखने के लिए रख दें.

बस तो अब आपके स्वादिष्ट सोंठ के लड्डू तैयार हैं.साथ ही हम आपको ये भी बता दे कि इन्हें आप एयरटाइट डिब्बे में रखकर 2 महीने तक स्टोर कर सकते है...

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.