अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए अपनाये ये तरीके

कहते है एक रिश्ते को मज़बूत बनाने में काफी समय लग जाता है और उस रिश्ते को बनाए रखने के लिए विश्वास बनाए रखना बहुत जरुरी होता है तभी एक रिलेशनशिप मजबूत बनता है इसके अलावा कई चीजें जरूरी मानी जाती हैं. आपका रिलेशनशिप इमोशनली कितना स्ट्रॉन्ग है यह जानना काफी जरूरी होता है. रिलेशनशिप में जरूरी है कि आप अपने इमोशन्स जैसे गुस्सा, दर्द, उम्मीद, प्यार को जता सके और आपका पार्टनर आपकी बात सुनने के साथ ही आपको समझने वाला हो. इन्हीं चीजों से एक रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनता है. हमेशा कंफ्यूज रहना और अपने इमोशंस को एक्सप्रेस ना करना आपके रिलेशनशिप को बर्बाद कर सकता है. इस तरह के रिश्तों की उम्र काफी कम होती है और यह आसानी से टूट जाते हैं.आइये जानते है  रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बता रहे हैं

1. विश्वास- किसी भी रिश्ते के लिए विश्वास अहम नींव होती है। बिना भरोसे वाला रिश्ता खोखले पेड़ जैसा होता है, जो कभी भी गिर सकता है। इसी वजह से रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है।

2. बदलाव के लिए दवाब न डालें- कई बार हम अपने पार्टनर को खुद जैसा बनाने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से रिश्तों में तनाव आने लगता है। इससे धीरे-धीरे रिश्ता इतना कमजोर हो जाता है और उसके टूटने का डर बना रहता है। इसी वजह से अपने पार्टनर को बदलने और खुद जैसा बनाने की कोशिश करने की जगह खुद की आदतों को बदल लें। इससे रिश्ते में मिठास घुलने के साथ ही इसकी डाेर भी मजबूत रहेगी।

3. एक दूसरे को समय दे - आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। वक्त की इस कमी के कारण रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही आप दोनों को करीब लाने में मदद कर सकता है। कुछ और न सही, तो कम-से-कम एक दूसरे का सुख-दुख बांटने के लिए समय जरूर निकालें।

4. एक दूसरे का करें सम्मान - रिश्ता चाहे कैसा भी हो इसमें एक दूसरे का सम्मान बहुत अहमियत रखता है। आपने अंग्रेजी में वह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘गिव रिस्पेक्ट टेक रिस्पेक्ट।’ यदि आप रिश्तों को सम्मान नहीं देते हैं, तो लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। इसी वजह से एक दूसरे की भावनाओं का, बातों का और सुझाव का सम्मान करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.