सर्दियों के मौसम में रोजाना दूध मिलाकर पिएं ये चार चीजें, शरीर में बनी रहेगी गर्माहट
जैसे जैसे सर्दियों का मौसम शुरू होने लगता है .वैसे-वैसे ठंड अधिक महसूम होने लगती है. ऐसे में ज्यादा ठंड से बचने के लिए रोजाना दूध में डालकर ये चार चीजे पीने से शरीर में गर्माहट और एनर्जी मिलती है. दूध में अदरक, दालचीनी, तुलसी और जायफल. ये सभी चीजे गर्म होती हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही शरीर को भीतर से गर्म रखती हैं. इन्हें दूध में उबालकर पीने से कई लाभ होते हैं और यह दिमाग को भी दुरुस्त बनाता है.आइये जानते है दूध मिलाकर पीने वाली उन चार चीजों के बारे में ..
तुलसी- दूध में तुलसी उबालकर पीने से शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद मिलती है. तुलसी का यह मिश्रण पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और खाने के हजम को बेहतर बनाता है. साथ ही सर्दी-खांसी जैसी सामान्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी कारगर है
दालचीनी : दूध में दालचीनी डालकर उबालने से दूध के गुण और भी बढ़ जाते हैं. यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है साथ ही इम्युनिटी बढ़ाकर रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है.
अदरक-अदरक एक ऐसी चीज है जो गर्म करने में मदद करती है. दूध में अदरक उबालकर पीने से हमारा शरीर अंदर से गर्म रहता है. ये हमारी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने की हमारी ताकत को मजबूत करता है.
जायफल - जायफल में गर्मी होती है और यह विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से कई लाभ मिलते हैं. यह शरीर को अंदर से गर्म करके सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर रखता है.

No Previous Comments found.