सर्दियों के मौसम में इस तरह से बनाए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. ठंडे के मौसम में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकें. इसके लिए आप डिनर में पालक के पराठे बना सकते हैं. पालक के पराठे स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. इन पराठों में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है और इनका स्वाद भी लाजवाब होता है. पालक के पराठे बनाने के लिए आपको महज कुछ चीजों की जरूरत होगी, जो आपकी किचन में आसानी से मिल जाएंगी. चलिए पालक के टेस्टी पराठे बनाने की आसान विधि.... 

पालक पराठा की सामग्री 

घर जैसा स्वाद पाने के लिए इस प्रकार पालक का स्वादिष्ट पराठा बनाने के लिए आपको 2 कप गेहूं का आटा और 2 कप बारीक कटे हुए पालक की जरूरत होगी. इसके अलावा आधा चम्मच कटा हुआ अदरक, 3 कलियां लहसुन, 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, 4 चम्मच ऑयल और स्वादानुसार नमक की जरूरत होगी. इन सभी चीजों को मिलाकर आप पालक के पराठे तैयार कर सकते हैं.

पालक का पराठा बनाने की विधि

पालक का पराठा बनाने के लिए आप पालक को अच्छी तरह साफ करके धो लें. इसके बाद इसके पत्तों को एक-एक करके अलग बारीक काट लें. फिर हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया को भी बारीक काटकर एक बर्तन में रख लें. इसके बाद मिक्सी में हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और अदरक डालकर पीस लें और पेस्ट बना लें. आप चाहें तो पालक को पीसकर प्यूरी भी बना सकते हैं.

अब आप सभी चीजों को अलग रख दें और आटा गूंथने वाले बर्तन में आटा छान लें. आटा छानने के बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिक्स कर दें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ पालक और तैयार किया गया पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब इस मिक्सचर में 1 चम्मच तेल डालने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को 15-20 के लिए अलग रख दें.

इसके बाद आप एक नॉनस्टिक पैन या तवा गैस पर रखें. तवा गर्म होगा, इतनी देर में आप आटे की लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे पराठे के जैसा गोल या तिकोना बेल लें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं और पराठा डालकर सेकें. पराठे को पलट पलटकर दोनों ओर से तब तक सेकें जब तक कि वो क्रिस्पी न हो जाए. 

इस तरह प्रकार  बनाकर एक-एक करके सभी लोइयों के पराठे बनाकर तैयार कर लें. इस तरह आपके स्वादिष्ट पालक के पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे, जिन्हें आप सॉस, चटनी, दही या फिर सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं. पालक का पराठा खाने में स्वादिष्ट होता है 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.