इस बाजार में बिकती हैं दुल्हन, हर साल लगती है बाजार

किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो क्या आप कभी इस बारे में सोच सकते हैं..? अगर नहीं तो चलिए आज आपको हम दुनिया के एक ऐसे ही बाजार के बारे में बताएंगे...
आमतौर पर हम बाजार अपनी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए जाते हैं। पर क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो। पर बुल्गारिया में ऐसा है, यहां के स्तारा जागोर नाम की जगह पर हर साल में चार बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है। यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें..
दुल्हन के परिवार को देने पड़ते हैं पैसे
- बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं।
- दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं। दूल्हा पहले अपने पसंद की लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है।
- लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है और लड़की के परिवार वालों को तय रकम देता है।
- दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहां कई पुश्तों से चला आ रहा है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं।
नियम का सख्ती से पालन
- यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता।
- बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आतीं। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है।
- आमतौर पर लड़के वाले दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है। यहां लड़के को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं।
- बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवारवालों को भी बहू मानना होता है। इस नियम का पालन सख्ती से होता है।
No Previous Comments found.