चेहरे को निखार देता है यह लाल फेस पैक ,जानिए ..

सुंदर दिखने के लिए आप अक्सर कई तरह की चीजो का इस्तेमाल करते है पर क्या आप ने कभी सुना है कि चुकंदर हमारी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है और ये हमारी त्वचा में निखार लाने का काम भी करता है, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आपको किन चीजो के साथ मिलाकर चुकंदर का इस्तेमाल करने से त्वचा को ज्यादा फायदे होंगे।

कहते हैं की हमारी रसोई खजाने का पिटारा होती है जिसमें हर समस्या का इलाज मौजूद है. खासकर बात जब त्वचा की आती है तो घरेलू चीजों से अलग-अलग तरह के फेस पैक्स, टोनर और स्क्रब घर की ही चीजों से बनाकर तैयार किए जा सकते हैं. त्वचा के लिए ऐसी ही एक सब्जी है चुकंदर चेहरे पर चुकंदर से गुलाबी निखार आता है. इससे बनने वाला लाल फेस पैक त्वचा की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को दूर करने में असरदार है. चुकुंदर में पौटेशियम, फोलेट, फाइबर, आयरन, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे गुण पाए जाते हैं. साथ ही, चुकंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भी अच्छा स्त्रोत है. इसे चेहरे पर लगाने से एक्ने, दाग-धब्बों और रूखेपन की दिक्कत दूर होती है और बेजान त्वचा में भी निखार आ जाता है. यहां जानिए किन-किन तरीकों से चुकंदर से फेस पैक्स बनाकर लगाए जा सकते हैं. 

त्वचा को निखारने के लिए चुकंदर का लगाये फेस पैक्स 

अगर अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते है तो चुकंदर का रस निकाल कर लगा सकते है सबसे आसान तरीका है कि इसे जस का तस ही चेहरे पर लगा लिया जाए. या फिर चुकुंदर को घिसकर चेहरे पर लगा सकते हैं चुकंदर का टुकडे से मसाज भी कर सकते है त्वचा को इस तरह भी चुकंदर के फायदे मिलते हैं. 

चुकंदर और दही - मुंहासा की दिक्कत को कम करने के लिए चुकंदर को आप इस तरह से फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए आप एक चम्मच दही में 2 चम्मच चुकंदर का रस ले लें. चुकुंदर के रस के बजाय घिसा हुआ चुकंदर भी इस्तेमाल किया कर सकते है. अच्छे से मिक्स करके इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए उसके बाद चेहरा धोकर साफ करें. 

चुकंदर और शहद एंटी - इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देता है. चुकुंदर और शहद को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन से झुर्रियों की दिक्कत कम होती है और फाइन लाइंस भी हल्की होने लगती हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में आधा चुकंदर घिसकर मिला लें. चेहरे को हल्का गीला करके साफ करें फिर फेस पैक को लगाएं. 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. 

चुकंदर और दूध- ड्राई स्किन से परेशान लोग चुकुंदर के इस फेस पैक को लगा सकते हैं. यह फेस पैक चेहरे को नमी देने में असर दिखाता है.  2 चम्मच चुकंदर के रस में एक चम्मच दूध मिलाएं. इस मिश्रण में रूई डुबोकर पूरे चेहरे पर मलें. इसे लगाने के 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. हफ्ते में 3 से 4 बार इस तरह चुकंदर को लगा सकते हैं. 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.