चेहरे पर ऐसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल..
दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दूध पीते है..रोजाना दूध पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी दूर होती है. दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं. इतना ही नहीं दूध को चेहरे पर लगाने से कई फायदे भी मिलते हैं. यानि दूध आपको सेहतमंद और खूबसूरत बनाता है. कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से त्वचा एकदम साफ और मुलायम बनी रहती है. सर्दियों में फटे गालों को ठीक करने के लिए आप कच्चा दूध लगा सकते हैं. इसके अलावा झुर्रियों को दूर करने के लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोगों को झाई यानि पिग्मेंटेशन की समस्या होती है इसे भी कच्चे दूध से दूर किया जा सकता है. दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो टैनिंग और चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं. आइये जानते हैं कि चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?
कच्चे दूध से मिलते है कई फायदे
1- कच्चा दूध त्वचा पर लगाने से झुर्रियों की समस्या दूर होती है. इसको लगाने से त्वचा एकदम मुलायम रहती है.
2- कच्चा दूध स्किन के टेक्सचर को एक समान बनाता है और सनबर्न में फायदेमंद होता है.
3- कच्चे दूध नेचुरली एक्सफोलिएट करता है और त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का काम भी करता है.
4- कच्चे दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो झुर्रियों को कम करने के साथ त्वचा को कोमल और ग्लोइंग बनाता है.
5- अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो आप 5 मिनट के लिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर छोड़ दें और चेहरा धो लें.
- सनबर्न में भी कच्चा दूध फायदेमंद होता है. ये डैमेज स्किन को ठीक करने का काम करता है.
7- कच्चे दूध में नेचुरल एक्सफोलिएटर होता है जिससे डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है.
8- अगर आप मुहासे की समस्या से परेशान है तो इसमें भी आप कच्चे दूध से मसाज करने से काफी हद तक फायदा मिलता है.
9- रोजना कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से ऑयर और गंदगी साफ होती है. इससे त्वचा मुलायम ग्लो करने लगती है.
10- कच्चा दूध त्वचा के लिए मॉइश्चराइज़र का काम करता है.
No Previous Comments found.