स्लिम और लंबे दिखना है ,तो फैशन से जुड़ी इन गलतियों से बनाएं दूरी

आज के समय में लड़कियां लंबा दिखने के लिए हर मुमकिन प्रयास करती हैं. लेकिन इसके बावजूद कुछ गलतियों के वजह से उनका फैशन बिगड़ जाता है और वह और भी छोटी हाइट की दिखने लगती हैं....

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि लंबी हाइट की लड़कियों पर हर कपड़े सूट करते हैं, लेकिन वही छोटी हाइट की लड़कियों का क्या? कई बार छोटी हाइट की लड़कियों को किसी भी स्टाइल को अपनाने और अपने मनपसंद कपड़े पहनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन कई बार आउटफिट सेलेक्ट करते वक्त वह कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका स्चाइल बोरिंग तो हो ही जाता है साथ ही उनकी हाइट भी कम दिखने लगती है... लोगों के बीच यह धारणा काफी पॉपुलर है कि लंबी लड़कियों पर हर तरीके की आउटफिट सूट करती है...इस चक्कर में कई बार छोटी हाइट की लड़कियों को अंदर कॉन्फिडेंस की कमी हो जाती है. किसी भी नए फैशन को ट्राई करने से पहले वह सोच में पड़ जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप इन फैशन टिप्स को लाइफ में शामिल कर सकती हैं.

ज्यादा घेर वाले कपड़े ना पहनें - अगर आपकी हाइट कम है तो आप ज्यादा घेर वाले कपड़े जैसे कि अनारकली सूट पहनने की गलती ना करें. इस तरह के कपड़ों से हाइट और भी कम लगने लगती है. अगर फिर भी आपको लेयर वाली ड्रेस पसंद है तो आप मोनोक्रोम लुक ट्राई करें. इसमें आफकी हाइट थोड़ी लंबी नजर आएगी.

ओवर साइज्ड कपड़े ना पहनें- आजकल हर कोई ओवर साइज्ड कपड़ों का दीवाना है. इस तरह के कपड़े काफी ज्यादा आरामदायक होते हैं और शरीर पर महसूस भी नहीं होते. गर्मियों में ओवरसाइज्ड कपड़े लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. लेकिन जिनकी हाइट कम है उनके लिए यह फैशन कामयाब नहीं है. क्योंकि ढ़ीले कपड़ों के वजह से आपका पूरा शरीर ढ़क जाता है जिस कारण शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से में अंतर करना काफी मुश्किल हो जाता है जिससे आपका शरीर छोटा नजर आता है. जरूरी है कि आप ऐसे कपड़े या टॉप चुनें जो आपके ऊपर अच्छे से फिट हों.

पेंसिल हील सैंडल करें ट्राई - कम हाइट वाली लड़कियों को पेंसिल हील वाली सैंडल पहननी चाहिए. लेकिन आजकल ज्यादातर मार्केट में बल्कि सूज़ का ट्रेंड है. इस तरह के जूते पहनने से आपकी हाइट और भी कम लगने लगती है. पेंसिल हील की तुलना में ये ज्यादा सेफ तो होते हैं लेकिन साथ ही ये आपके लुक को भी बिगाड़ देते हैं.

बड़े पैटर्न के कपड़ों से बनाएं दूरी - छोटी हाइट की लड़कियों को ऐसे आउटफिट्स नहीं पहनने चाहिए जिनमें बड़े और बोल्ड प्रिंट्स हों. यह आपके शरीर के अधिकांश हिस्सों को कवर करेगा और आपको और भी ज्यादा कॉम्पैक्ट दिखाएगा. इसकी बजाय, छोटे या मीडियम प्रिंट वाले आउटफिट्स को चुनें. इससे आपकी हाइट लंबी नजर आती है.

मीडियम साइज बैग कैरी करें - अगर आप भी अपने साथ ढ़ेर सारा सामान कैरी करती हैं तो ओवरसाइज बैग आफके लिए बेस्ट रहेगा. लेकिन कम हाइट वाली लड़कियों के साथ यह दिक्कत होती है कि उनपर बड़े बैग सूट नहीं करते हैं. ऐसे में आप छोटे या मीडियम साइज के बैग ही कैरी करें.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.