अगर आपको भी प्रेग्नेंसी के वक्त करना पड़ रहा ट्रैवलिंग, तो इन बातों का रखें विशेष से ध्यान
वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान सफर करने से बचना चाहिए लेकिन किसी करण ट्रैवलिंग करना जरूरी हो तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है. जिससे ट्रैवलिंग के दौरान आप किसी भी तरह की प्रॉब्लम्स से बची रहेंगी। यात्रा के दौरान हल्की सी भी लापरवाही आपके साथ आपने होने वाले बच्चे के लिए भी हो सकती है खतरनाक आइए जानते हैं इस बारे में..
प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला के लिए खुशी भरा पल होने के साथ काफी नाजुक समय भी होता है. प्रेग्नेंसी के समय महिला को हर छोटी बड़ी चीज का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. प्रेग्नेंसी में महिला अपने आसपास जाना, थोड़ी दूरी तय करना तो ठीक रहता है, लेकिन लंबा सफर करना मुश्किल हो सकता है. प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में तो खासतौर पर ट्रैवल करने से बचना चाहिए. इसके बाद भी अगर कहीं लंबी दूरी का ट्रेवल करना जरूरी है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए...अगर आप ट्रेन या बस, निजी व्हीकल या फिर प्लेन प्रेग्नेंसी के दौरान ट्रेवल करते वक्त खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. अगर प्रेग्नेंसी में हवाई यात्रा करनी है तो टिकट बुक करने से पहले ही एयरलाइंस से पता कर लें कि क्या नियम हैं? वैसे तो 36वें हफ्ते तक भी हवाई यात्रा सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन एयरलाइंस के अलग नियम हो सकते हैं. फिलहाल जान लेते हैं कि बाकी क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.
ट्रैवलिंग के समय इन बातों का रखें विशेष से ध्यान
सीट के बारे में कर लें पता- प्रेग्नेंसी के दौरान काफी कंफर्ट की जरूरत होती है, इसलिए कोशिश करें की ट्रेन हो या फिर प्लेन ऐसी सीट हो जिसमें आप पूरी तरह से कंफर्टेबल रह सकें और शरीर को आराम मिल सके, क्योंकि लंबे वक्त तक एक जगह बैठने से परेशानी हो सकती है.
दवाएं रखें साथ- प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को उल्टी, मतली, चक्कर आने की समस्या होने लगती है. ऐसे में डॉक्टर के परामर्श से अपने पास कुछ दवाइयां जरूर रखें ताकि ट्रेवल में किसी तरह की कोई परेशानी न पैदा हो. वहीं अगर कुछ दवाएं लगातार चल रही हैं तो साथ में लेकर जाएं, कई बार दूसरी जगहों पर वही दवाएं नहीं मिल पाती हैं.
खाने की चीजें भी हैं जरूरी- प्लेन में वैसे तो खाने पीने की चीजों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होती है, फिर भी अपनी सुविधा के लिए कुछ चीजों को साथ रख सकती हैं, हालांकि इसके लिए एयरलाइंस के नियमों का पालन भी करना होगा. वहीं ट्रेन या बस में सफर कर रही हैं तो खानपान का खास ध्यान रखें और ट्रेवल के दौरान बाहर का खाना खाने से बचें.
आरामदायक कुशन- अपने साथ सफर में आरामदायक कुशन रख सकती हैं. क्योंकि प्रेग्नेंसी में थोड़ी भी देर बैठे रहने की वजह से कमर में दर्द होने लगता है. इससे आप आराम से कुशन पर टिककर बैठ सकती हैं.

No Previous Comments found.