बालो का झाड़ना इन विटामिन की कमी को देता है संकेत
आज से समय में बाल झड़ने की समस्या आम होती जा रही है. पर क्या आप जानते हैं कि हेयर फॉल या कमजोर बालों के पीछे का क्या कारण है ? वो है हमारे शरीर में कुछ विटामिन की कमी का होना..ज्यादातर लोग इस अहम कारण को नजर अंदाज कर देते हैं या फिर बालों के गिरने को कॉस्मेटिक कारण मानते हैं...तो आइए जानते हैं...कि शरीर में किन विटामिन्स की कमी से बालो का झाड़ना शुरू होने लगता है ...
आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं. लेकिन वह यह नहीं जानते कि बाल झड़ने के पीछे जरूरी नहीं है कि कोई बाहरी समस्या ही जिम्मेदार हो कभी कभी शरीर में कुछ ऐसी कमियां हो जाती हैं जिसके कारण व्यक्ति को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है. बाल झड़ने के पीछे कुछ विटामिंस भी जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में लोगों को इन विटामिंस के बारे में पता होना बहुत जरूरी होता है...कि उनके शरीर में विटामिन की कमी उनके बालों की दुश्मन बनी हुई है..चलिए आपको बताते हैं कि किन-किन विटामिन की कमी के चलते बाल कमजोर और बेजान नजर आने लगते हैं. साथ ही जानें आप किस तरह बालों की बेहतर देखभाल कर सकते हैं...
इन विटामिन्स की कमी से झड़ते हैं बाल
शरीर में विटामिन डी की कमी का होना - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इसके चलते आपके बाल आसानी से टूटने लगते हैं या फिर वे पतले और बेजान नजर आने लगते हैं. अगर जांच में कमी सामने आ जाए तो खानपान या धूप के जरिए इस जरूरी विटामिन के इंटेक को बॉडी में बढ़ाया जा सकता है. शरीर में विटामिन डी की कमी ज्यादा पाई जाए तो अंडे के पीले हिस्से, मछली या फिर फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स को खाना फायदेमंद साबित हो सकता है .
विटामिन ए की कमी - क्या आप जानते हैं कि इस विटामिन की कमी के कारण भी बाल कमजोर या बेजान नजर आने लगते हैं. स्कैल्प में डैंड्रफ का नजर आना बताता है कि शरीर में विटामिन ए की कमी है. आप विटामिन ए से भरपूर संतरे या आलू, गाजर, शिमला मिर्च के जरिए इस विटामिन के इंटेक को बढ़ा सकते हैं.
विटामिन ई की कमी- बालों में स्प्लिट एंड्स का नजर आना दर्शाता है कि आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है. ब्यूटी केयर में विटामिन ई की कैप्सूल का इस्तेमाल तक किया जाता है. वैसे आप सनफ्लावर सीड्स, पालक, बादाम, एवोकाडो और दूसरे डायटरी सप्लीमेंट्स के जरिए शरीर में विटामिन ई के लेवल को बढ़ा सकते हैं.
विटामिन सी की कमी - ये हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी विटामिन है और अगर इसका लेवल घटने लग जाए तो कमजोर इम्यूनिटी, स्किन का डार्क पड़ना और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. विटामिन सी की कमी के कारण स्प्लिट एंड्स या ड्राई हेयर नजर आने लगते हैं. सर्दियों में संतरा इसका सबसे बढ़िया सोर्स है. वैसे ब्रोकोली, शिमला मिर्च, दूसरे खट्टे फल और स्ट्रॉबेरी को खाकर विटामिन सी की पूर्ति की जा सकती है.

No Previous Comments found.