सूप पीते वक्त न करें ये गलतियां वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं और इनमें कैलोरी काफी कम होती है। सूप अलग-अलग सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, यही वजह है कि सूप पीने के कई फायदे होते हैं. सूप को बनाते समय कुछ गलतियां हो जाएं तो इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. इसलिए कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें.
ठंड के मौसम में अगर गर्मा-गर्म सूप पीने को लिए मिल जाए तो मज़ा आ जाता है. सूप पीने से शरीर में गर्माहट रहती है साथ ही सूप में पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है जिससे ये हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है. सूप कई लोगो तो इसे अपने वजन को कम करने के लिए पीते हैं, लेकिन कई बार तो ऐसा होता है की उन्हें सूप पीने के बाद भी शरीर में किसी तरह का कोई बदलाव नजर ही नहीं आता है ऐसा इसलिए होता है,क्योकि आप अपने सूप में किसी तरह की मिस्टेक कर रहे होते हैं. ऐसी कई छोटी-छोटी मिस्टेक होती हैं जिनकी वजह से सूप आपके शरीर पर कुछ खासर प्रभाव नहीं डालता पाया....सूप पीते समय हमें इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. क्योंकि हमारी कुछ मिस्टेक की वजह से सूप का असर हमारे शरीर पर नहीं दिखाई देता है...
सूप बनाते वक्त इन जरूरी बातों का ध्यान
सूप बनाने की सामग्री- अगर आप सूप में डालने वाली सामग्री दाल और सब्जियों का ध्यान रखें. इसमें आपको सूप में डालने वाले प्रोटीन, फाइबर, कार्ब और फैट कितनी मात्रा में रखना है इसका ध्यान रखना चाहिए.
पैकेट वाला सूप - अगर आप वेट लॉस के लिए पैकेट वाला सूप पी रहे हैं. तो इससे आपको किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. पैकेट वाले सूप में कई तरह के केमिकल्स, सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते हैं जिसके कारण ये शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा सूप को घर पर ही बनाएं.
बहुत कम या ज्यादा तरल सूप - सूप में लिक्विड का सही बैलेंस होना चाहिए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा पानी डालना सूप को पतला बना देता है और कम पानी बहुत ज्यादा गाढ़ा, इसलिए सूप बनाते समय सही मात्रा में पानी डालें.
सूप में मसाला - सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए कई मसाले डालना बहुत जरूरी होता है. इसमें नमक, काली मिर्च और कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी मसाले का उपयोग भी नहीं करना चाहिए. इससे आपको सीने में जलन की शिकायत हो सकती है.
सिर्फ सूप ही पीना- कुछ लोग जल्दी वजन को कम करने के लिए वो सूप को खाने से रिप्लेस कर देते हैं, लेकिन खाना न खाने की वजह से भी आपके शरीर को पूरी तरह से पोषण और एनर्जी नहीं मिल पाती है.
सामग्री को सही से घुलने दें - सूप बनाते समय ध्यान रखें कि सारी सामग्री को सही से घुलने दें, क्योंकि की कई बार लोग सूप को जल्दी बनाने के चक्कर में सामग्री को सही से घुलने नहीं देते हैं, जिसकी वजह से सूप का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा.


No Previous Comments found.