अगर आप भी जा रहे है ट्रिप पर, तो बैग में इन चीजों को रखना न भूलें
अगर आप कही घूमने का प्लान बनाते है तो सबसे पहला काम होता है बैग पैक करना. पैकिंग के समय हम कई बार एक्साइटेड होकर उन सभी चीजों की भी पैकिंग कर लेते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं भी होती और जल्दबाजी में उन चीजों को छोड़ देते हैं जिनकी हमें ट्रिप पर जरूरत होती है. पैकिंग से जुड़ी कुछ टिप्स को हम बता रहे हैं जिससे आप अपनी पैकिंग आसानी से कर सकेंगे.
जब भी कहीं घूमने का प्लान बनता है तो एक्साइटमेंट के साथ साथ मन में एक बेचैनी सी हो जाती है कि पैकिंग कैसे तो कैसे करें ऐसे में हम जल्दी -जल्दी पैकिंग करना शुरू कर देते हैं.. लेकिन पैकिंग करते हुए थोड़ी स्मार्टनेस दिखाना जरूरी होता है। कई बार लोग बैग तो पैक कर लेते है लेकिन उनकी जरूरत कि सामान घर पर ही छूट जाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। हम सभी चाहते हैं कि ट्रेवलिंग के दौरान हमारा बैग थोड़ा हल्का हो, जिससे घूमने-फिरने में आसानी हो। लेकिन ऐसा केवल तभी संभव है, जब आप सही तरह से पैकिंग करें। तो फिर तो आपको काफी ज्यादा पैकिंग करने की जरूरत होगी लेकिन अगर आप सिर्फ एक ही दिन के लिए जा रहे हैं तो किन चीजों को आपको पैक करना चाहिए आइए आपको बताते हैं…
बैग पैक करते वक्त इन चीजों का रखें ध्यान
1.स्नैक्स और पानी की बोतल रखना न भूलें- अगर आप एक ही दिन के लिए कहीं जा रहे हैं तो आप ये नहीं चाहेंगे कि आपको बाहर की चीजें खानी पड़े. ऐसे में सुनिश्चित करें कि आप अपने एक दिन के ट्रिप के लिए घर से खाना पैक करके ले जाएं या फिर बाजार में मिलने वाले चिप्स और बिस्किट के पैकेट अपने बैग में रख लें. इसके साथ ही आप अपने बैग में जूस की बॉटल रखना न भूलें. इन चीजों को रखने से आपको सफर के दौरान दिक्कत नहीं होगी क्योंकि कई बार हमें सफर के दौरान खाने की चीजें मिल नहीं पाती हैं ऐसे में बैग में रखें स्नैक्स और जूस का मजा आप सफर में ले सकते हैं.
2.मेकअप प्रोडक्ट पैक करें - कहीं भी जाना हो तो लड़किया अपना पूरा मेकअप किट ही साथ में रख लेती हैं कि पता नहीं कब किस प्रोडक्ट की जरूरत पड़ जाए. लेकिन आप ऐसा करने की गलती न करें. मेकअप प्रोडक्ट को छोटे छोटे बॉक्स में रख लें जो आपके एक दिन के ट्रैवल के लिए काफी होगा. इस तरह से आप अपना मेकअप भी कैरी कर पाएंगी और आपका बैग भी भारी नहीं होगा. मेकअप बैग को पैक करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे आपके बैग में स्पेस भी बचेगा. आप बेसिक मेकअप आइटम्स के साथ भी अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं. इसके लिए आप अपने बैग में बस काजल, आइलाइनर, लिप्स्टिक, मेकअप रिमूवर, वेट वाइप्स जरूर रखें.
3. चार्जर रखना न भूले - चाहे आप एक दिन के लिए कहीं जाएं या फिर एक घंटे के लिए आपके बैग में आपके फोन का चार्जर तो होना ही चाहिए. घूमते वक्त भी लगभग हर इंसान फोन का इस्तेमाल तो करता ही है, ऐसे में फोन की बैट्री जल्दी खत्म हो सकती है इसलिए अपने बैग में चार्जर रखे बिना घर से बाहर न निकलें. इसके साथ ही अगर आप लैपटॉप, कैमरा या कोई भी ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर ट्रैवल कर रहे हैं जिसकी बैट्री जल्दी खत्म होती है तो उसका चार्जर रखना न भूलें.
4.कपड़े हैं सबसे जरूरी- घूमने जा रहे हैं तो स्टाइलिश तो दिखना है. ऐसे में आप ओकेशन के हिसाब से कपड़े रखें. अगर किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां का मौसम लगातार बदलता रहता है तो एक बार उस जगह के तापमान के बारे में जानकारी जरूर ले लें. घूमने के साथ साथ आपको अपन सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है इसलिए ट्रिप के दौरान कोई ऐसी गलती न करें जिससे आप बीमार पड़ जाएं.


No Previous Comments found.