पूर्व मंत्री एवं जनसत्ता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजकुमार सिंह के निधन पर जताया शोक

प्रतापगढ़ : पट्टी क्षेत्र के भरोखन गांव निवासी लालजी सिंह के भाई एवं नौलाखी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दया भान सिंह उर्फ पप्पू सिंह के चाचा राजकुमार सिंह ने मंगलवार की रात 1:30 बजे जीवन की अंतिम सांस लिया उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी निधन की खबर सुनते ही जनसत्ता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, गोपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह पप्पू सिंह, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल क्षेत्र के कई गांव के प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा राजकुमार सिंह का जाना अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। राजकुमार मेरे लिए किसी अभिभावक से कम नहीं थे। कुछ दिन पूर्व ही मैं उनसे मिलने वाराणसी के एक निजी अस्पताल गया था और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। उनके आकस्मिक निधन की सूचना से बेहद व्यथित और स्तब्ध हू। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। कहा कि राजकुमार सिंह एक सच्चे जनसेवक थे, पूर्व मंत्री ने उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
रिपोर्टर : रोहित जायसवाल
No Previous Comments found.