मोटरसाइकिल और साइकिल सवार में हुई भिड़ंत मोटरसाइकिल चालक की हालत हुई नाजुक
प्रतापगढ़ : पट्टी तहसील क्षेत्र निवासी राजेश बर्मा पुत्र श्यामलाल वर्मा निवासी सधईपुर कस्बा शुक्रवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे पट्टी क्षेत्र के भरोखन गांव से अपने घर सधईपुर आ रहा था उसी समय कुंदनपुर चौराहे पर एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय सामने से साइकिल सवार आ गया जिसको बचाने के लिये उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें राजेश को गंभीर चोटे आईl पट्टी सीएससी में आने के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दियाl तुरंत 108 और 102 न मिलने पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए पट्टी क्षेत्र की किन्नर पूजा ने अपने निजी साधन से राजेश वर्मा को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर गई लोगों का मानना है कि पूजा किन्नर ऐसे सामाजिक कार्य अक्सर करती रहती है
रिपोर्टर : प्रभात श्रीवास्तव

No Previous Comments found.