गाय चराने से मना करने पर किशोरी को पीटा

पट्टी : खेत में गाय जाने से मना करने पर किशोरी के पडोसी गांव के कुछ युवकों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जिससे किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दशरथपुर गांव निवासी काजल पुत्री रामबहादुर शाम लगभग 6 बजे अपने खेतो की तरफ गई हुई थी। तभी उसने देखा कि पडोसी कोहरांव निवासी एक युवक की गाय उसकी खेत में चर रही है तो उसने युवकों से अपने खेत में गाय को चराने से मना किया और घर चली आईं। तभी पडोसी गांव का युवक अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और परिजनों के साथ ही किशोरी की गंभीर रुप से पिटाई कर दी। परिजन किशोरी को गंभीर स्थित में लेकर पट्टी कोताली पहुंचे और पडोसी गांव कोहरांव निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : प्रभात श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.