बरसात में कीचड़ और अत्यधिक जलभराव से आवागमन में होती है परेशानी

प्रतापगढ़ : पट्टी क्षेत्र के मरियमपुर व इटहरा ग्रामसभा लिंक मार्ग पक्की सड़क से इन्द्रमणि यादव व अन्य के घर तक जाने वाली सड़क अभी तक कच्ची है।जिसके निर्माण के लिए,,,

ग्राम प्रधान व विधायक,सांसद आदि लोग केवल आश्वासन देते हैं, साल‌ बीत जाता है फिर वर्षा आ जाती है और फिर वही क्रम लगातार चलता रहता है। परंतु कच्ची सड़क होने से वर्षा ऋतु में कीचड़ और अत्यधिक जलभराव होने से लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। परंतु कोई भी सम्बन्धित अधिकारी कार्य नही कराते हैं। केवल आश्वासन और नाप-जोख करके चले जाते हैं। और कुछ काम नहीं होता है यह सड़क बनना बहुत जरूरी है
जिससे राहगीरों को इस समस्या से निजात मिल सके।
रिपोर्टर : प्रभात श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.