हर घर शुद्ध पेयजल योजना के दौर में भी आज भी कई गांवों कस्बों में लोग कुंओं से पानी पीने को मजबूर

प्रतापगढ़ : हर घर शुद्ध पेयजल योजना के दौर में भी आज भी कई गांवों कस्बों में लोग कुंओं  से पानी पीतें हैं, और सरकार पारंपरिक पेयजल स्रोतों को संवारने और संजोने का काम भी कर रही है। परंतु कई गांवों में कुंआ जर्जर और बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं, फिर भी उसका पानी पीने के लिए और पशुओं को पिलाने आदि के लिए व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
इसी का एक उदाहरण है, पट्टी क्षेत्र के मरियमपुर निवासी अभिनन्दन यादव के यहां,जहां आज भी लोग पानी पीने के लिए कुंआ पर निर्भर हैं,जो वर्षा होने और इर्द-गिर्द अधिक दूषित जलभराव के कारण कुंआ के अन्दर सुराख होने से कुआं में दूषित पानी भर जाने से पानी पूरी तरह से दूषित हो गया है।
जिसके कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, इसी कुएं से दो दर्जन से अधिक पशुओं को पानी पिलाया और नहलाया जाता है और इस कुएं का व्यापक जल उपयोग होता है । परंतु अभी तक ग्राम प्रधान व सम्बन्धित अधिकारी की तरफ से इस कुएं का जीर्णोद्धार व मरम्मत का कार्य नही किया गया है। तथा इस कुआं मरम्मत के लिए सर्वे भी किया जा चुका है। लेकिन सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारी लोग की तरफ से अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी।

 रिपोर्टर : प्रभात श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.