राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पट्टी में हुआ भव्य आयोजन राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

प्रतापगढ़ : रामनारायण इंटर कॉलेज पट्टी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित करने हेतु भव्य ‘गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में सामाजिक सरोकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को सशक्त करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। क्षेत्रीय पत्रकार आज भी कठिन परिस्थितियों में जमीनी समस्याओं को उठाकर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, इसलिए उनका सम्मान समाज का नैतिक दायित्व है।मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष रंजन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी भूमिका आज के समय में और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सत्य पर अडिग रहने की अपील की।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालेन्द्र भूषण पाण्डेय, ब्रजेश सिंह, सत्यनारायण खंडेलवाल, डॉक्टर शकील अहमद, राकेश तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, रोहित जायसवाल, मनोज यादव, आशीष तिवारी, मानवेंद्र सिंह उर्फ माना सिंह, शिवाकांत पाण्डेय, अंकित पाठक, अंकित पाण्डेय, विजय पाठक, मनीष चौधरी, अभिषेक वर्मा उर्फ अंकित, संजय पाण्डेय, धनंजय तिवारी, शिवकुमार सोनी सहित कई पत्रकार सम्मानित किए गए।विद्यालय के प्रबंधक विजयन्त शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं और उनके माध्यम से ही समस्याओं, संघर्षों और जनहित की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचती है। श्री हनुमान रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ़ बुदुल सिंह, अनुराधा शर्मा, विक्रांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि पत्रकारिता के महत्व और योगदान को रेखांकित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

संवाददाता : इस्माइल खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.