मदाफरपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह,समाज के गणमान्य जन हुए सम्मानित

प्रतापगढ़ : मदाफरपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जायसवाल परिवार मदाफरपुर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अरविन्द जायसवाल उर्फ पप्पू सेठ, प्रधान सोनू जायसवाल एवं पत्रकार अजय जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही। समारोह में जायसवाल समाज प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल द्वारा उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अध्यापक अजय कुमार जायसवाल, पत्रकार रोहित जायसवाल (हिन्दुस्तान अखबार)सी न्यूज भारत चैनल, पप्पू जायसवाल सहित समाज के कई सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे, एकता और प्रेम का संदेश देते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में रंग, गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोगों ने मिलकर होली के पर्व का आनंद उठाया।

रिपोर्टर : रोहित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.