रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल

प्रतापगढ़ : पट्टी नगर के सम्मानित शिक्षक अजय कुमार जायसवाल जी के आवास पर आयोजित पावन रुद्राभिषेक कार्यक्रम में नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
रुद्राभिषेक उपरांत आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में नगर के कई सम्मानित नागरिक, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
रिपोर्टर : रोहित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.