आशीष पांडेय उर्फ सुशील पांडेय, पत्रकार रोहित जायसवाल और विनोद यादव सम्मानित

प्रतापगढ़ - पट्टी विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वीगंज निवासी एवं अध्यापक अनूप ओझा की ओर से रविवार को मुंबई के नालासोपारा स्थित एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहगंज, जौनपुर निवासी मुंबई के बिल्डर सत्येंद्र सिंह, बस्ती निवासी मुंबई अध्यापक मनोज तिवारी और पट्टी क्षेत्र के होशियापुर गांव मुंबई के व्यापारी नालासोपारा निवासी सर्वेश मिश्रा समेत पट्टी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पट्टी विधानसभा क्षेत्र के नारंगपुर निवासी आशीष पांडेय उर्फ सुशील पांडेय, पत्रकार रोहित जायसवाल और विनोद यादव का सम्मान किया गया। पत्रकार रोहित जायसवाल एवं आशीष पांडेय उर्फ सुशील पांडेय को अंगवस्त्र, एवं डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रकार रोहित जायसवाल और विनोद यादव को भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

अध्यापक अनूप ओझा ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में रहने के बावजूद पट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ाव आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि आपसी मेल-मिलाप और सम्मान से रिश्ते और मजबूत होते हैं। क्षेत्र के लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। सम्मान समारोह के बाद पट्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान काफी समय बाद हुई आत्मीय मुलाकात को लेकर सभी ने खुशी जताई। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

पत्रकार - रोहित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.