पीवीसी ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ दी सलामी
प्रयागराज : भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार विकास काउंसिल के पदाधिकारियों ने प्रधान कार्यालय शिवनगर चौराहा नैनी प्रयागराज में तिरंगा लहराकर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम उपरांत पीवीसी के पदाधिकारियों ने भारत के अमर शहीदों को याद करते हुए फूल के द्वारा देश की आजादी में दिए गए समर्पण त्याग और उनके शौर्य गाथा पर चर्चा की। पीवीसी संयोजक बृजलाल पांडेय की देखरेख में संपन्न इस राष्ट्रीय पर्व पर पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डी.के मिश्र की उपस्थिति में विजय कुमार मिश्र प्रदेश सचिव जन सूचना अधिकार कांग्रेस पार्टी.वरिष्ठ बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र सिंह.बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पत्रकार मंडल संरक्षक जेपी मिश्र.मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी.राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह.अनुभव पाठक.पंकज शर्मा.शैलेंद्र शर्मा.राकेश पाल.सत्यम मिश्र.राजेश दीक्षित को उनके द्वारा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत हुई काउंसिल की बैठक में समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भारत गणराज्य के प्रति अटूट निष्ठा जताते हुए संस्कृति, समरसता और संस्कारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जतायी। साथ ही पत्रकारों के हितों को राष्ट्रव्यापी मंच देने के उद्देश्य से काउंसिल की सक्रियता और प्रसार बढ़ाने को लेकर भी मंथन किया गया। जिन राज्यों में स्थानीय कमेटियों का गठन विलंबित है वहां प्राथमिकता देने की रणनीति पर भी व्यापक चर्चा हुई। और साथ मे संगठन में एक अहम निर्णय लिया गया कि *अब सदस्यता अभियान 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी उसके उपरांत एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।*
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबीता शर्मा. प्रदेश सचिव नीलम मिश्र,मध्यप्रदेश संयोजक अशोक तिवारी.मंडल प्रभारी आशीष मिश्र.नील कमल तिवारी.मनोज मिश्रा.डीपी यादव.अर्जुन यादव गोपी मिश्र, समीक्षा रावत, शंकर लाल, नीरज आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डी के
No Previous Comments found.