निबी डाड़ी में कच्चा मकान गिरने के कगार पर,परिवार में दहशत
प्रयागराज - लगातार हो रही भारी बारिश से निबी डाड़ी गांव निवासी राम-लखन पटेल का कच्चा मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़ित राम-लखन पटेल ने बताया कि उनके घर के बगल में ही सरकारी रास्ता है, जहां से पानी की निकासी होती थी। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उनका पानी रोका जा रहा है, जिसके कारण पानी घर के आसपास जमा हो रहा है और लगातार मकान की नींव में जा रहा है।
पीड़ित ने बताया कि पानी निकासी न होने से उनका कच्चा घर धीरे-धीरे गिर रहा है। पूरे परिवार में दहशत का माहौल है और रात में सोना भी मुश्किल हो गया है। राम-लखन ने इस संबंध में तहसील मेजा में शिकायत दी है और प्रशासन से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने तथा मकान को बचाने की मांग की है।
रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.