श्रद्धा से करो पूजा पाठ,लेकिन तन और मन से करो आस्था के मंदिरों को सुथरा एवं साफ
प्रयागराज - कार्यक्रम अधिकारी कुंवर जी तिवारी के नेतृत्व में सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा मंदिर के कोने कोने को सरस्वती टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सुथरा किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु एवं यात्रीगण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ भगवान की पूजा पाठ कर फल फूल चढ़ाते हैं। लेकिन दूध का प्लास्टिक गिलास, पालीथीन, माचिस के पैकेट आदि को डस्टबिन में ना डालकर ईधर ऊधर फेंककर चलें जातें हैं,जो कि वातावरण में दुर्गंध फैलाने का कार्य करता है।
सरस्वती परिवार के पदाधिकारी संदीप केसरवानी ने आमजन मानस,दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की,कि आस्था के मंदिरों में श्रद्धा के फल फूल चढ़ाएं,लेकिन शीशी,प्लास्टिक गिलास,बोतल,पालीथीन आदि को ईधर ऊधर फेंककर दुर्गंध फैलाने का कार्य ना करें। कार्यक्रम में सर्वश्री धीरज यादव,सहदेव चौरसिया,ऋषि दीक्षित,एड.आत्म प्रकाश यादव,ज्ञान प्रकाश मिश्रा,डां.एस.बी.यादव,इंदु प्रकाश सिंह,शशिकांत पाण्डेय,ओमप्रकाश श्रीवास्तव,धीरज राजवानी,तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के.मिश्रा
No Previous Comments found.