रामनगर के मां शीतला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

प्रयागराज - रामनगर स्थित मां शीतला माता मंदिर में आज सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। आज सावन का लास्ट सोमवार होने पर सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों द्वारा मां को पूड़ी-हलवा, फूल-माला चढ़ाई जा रही है। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। और भारी भीड़ देखी गई इस मौके पर रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय SI धीरज सिंह व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।     

रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.