सीएचसी रामनगर के बीपीएम पर भ्रष्टाचार व वसूली के आरोप, स्थानांतरण की मांग तेज
प्रयागराज - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) आशीष कुमार द्विवेदी पर सरकारी कार्यों में लापरवाही,भ्रष्टाचार और आम जनता व आशा कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीपीएम कई-कई दिनों तक कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं और ड्यूटी पर आने के बाद भी दोपहर लगभग 12 बजे के बाद ही कार्यालय पहुंचते हैं। इससे मरीजों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जननी सुरक्षा योजना (JSY) का भुगतान,आशा वाउचर भुगतान तथा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर मनमाने तरीके से धन की वसूली की जाती है। इसके अलावा सरकारी कार्य निजी व्यक्तियों से कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है,जिससे सरकारी अभिलेखों की गोपनीयता भंग होने की आशंका जताई गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्थानीय होने का लाभ उठाकर बीपीएम आशा कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर दबाव बनाते हैं। साथ ही यह मांग भी की गई है कि संविदा कर्मचारी होने के बावजूद उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
आशा कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप आशा संगिनी वंदना द्विवेदी,सुशीला,शिव लली,श्वेता,राम शीला,शीला,चिंता यादव और आशा कार्यकर्ता वंदना,माया,मीना देवी, रेखा मौर्या ने आरोप लगाया है कि आशीष द्विवेदी लगभग 12 वर्षों से यहां पर तैनात हैं और अक्सर 12 बजे के बाद ही कार्यालय आते हैं,इसका साक्ष्य भी मौजूद है। इन सभी ने मांग की है कि इनका ट्रांसफर कराया जाए। वंदना द्विवेदी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में अधीक्षक का ट्रांसफर हर 5-6 महीने में हो जाता है,लेकिन आशीष द्विवेदी का ट्रांसफर क्यों नहीं हो रहा है?
रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.