स्कूल चलो अभियान रैली

प्रयागराज -उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मवैया कला 1 से 8 चाका स्कूल चलो अभियान रैली नवीन सत्र 2025–26 में विभागीय दिशा निर्देशो के क्रम में विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ाने हेतु उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मवैया कला (1/8) चाका, प्रयागराज की प्रधानाचार्या अध्यापिका श्रीमती विधु पाण्डेय ने हरी झंडी दिखा कर स्कूल चलो अभियान रैली बच्चों व स्टाफ के साथ निकाली।
रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर गाँव से होते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई।
" एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा " नारो को बोलते हुए बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे।
अभिभावकों से संपर्क किया गया।
रैली में सहायक अध्यापिका लक्ष्मी सोनकर, रीता सिन्हा, इति शुक्ला, छाया गुप्ता, रश्मि सिंह ने अपना सहयोग दिया।
No Previous Comments found.