मेजा ऊर्जा निगम द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

प्रयागराज : मेजा ऊर्जा निगम ने 05-06-25 को विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया, जिसमें पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनकेपरिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सुबह सृजन विहार टाउनशिप के स्टेडियम के पास वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा उर्जा निगम ने किया, और सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय भी मौजूद रही।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के अंतर्गत 500 पेड़ लगाए गए। इसके साथ ही नीति आयोग के मिशन लाइफ जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोहडार, लालतारा, मेजा रोड, भटौती में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए, जिसमें लोगों को मिशन लाइफ के अंतर्गत जीवनशैली में अपनाए जाने वाले पर्यावरण हितैषी कार्यों के बारे में जागरूक किया गया, जैसे ऊर्जा और जल की बचत, सिंगल यूज़ प्लास्टिक और ई-कचरे को कम करना, सतत खाद्य प्रणाली अपनाना, कचरे को न्यूनतम करना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना।
कार्यक्रम के दौरान अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अविजीत चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), श्रीमती डॉ. मनीषा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), और साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी, और बालिका सशक्तिकरण अभियान की प्रतिभागी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
एक प्रभात फेरी स्टेडियम से शुरू होकर उत्सव भवन पर समाप्त हुई। उत्सव भवन पहुंचने पर मेजा ऊर्जा निगम के , मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाई गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
इसके पश्चात "प्लास्टिक प्रदूषण का अंत" विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने अपनी सशक्त प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया और प्लास्टिक कचरे के खतरों के प्रति महत्वपूर्ण जागरूकता उत्पन्न की। इसके बाद मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से हरित भविष्य की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए मार्गदर्शन किया।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.