महामृत्युंजय अनुष्ठान में पहुंचे काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव
प्रयागराज - प्रयाग अरैल स्थित तपसी आश्रम में भगवान आशुतोष शशांक शेखर महादेव के अतिशय कृपा फल स्वरुप परम पुनीत श्रावण मास में मां त्रिवेणी के पावन तट पर महामृत्युंजय अनुष्ठान के तीसरे दिन पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डीके मिश्र एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष बबिता शर्मा ने अनुष्ठान में पहुंचकर आरती पूजन करने के उपरांत महाप्रसाद ग्रहण किया। आपको बताते चले कि यज्ञ आचार्य श्रद्धेय श्री दिव्यांशु मिश्र महाराज के पावन सानिध्य में सात आचार्य के साथ महामृत्युंजय देवता की विशेष आराधना एवं जपानुष्ठान आयोजित 18 जुलाई से 24 जुलाई तक साप्ताहिक महामृत्युंजय यज्ञ के मुख्य यजमान जयप्रकाश पांडेय शीला पांडेय नवीन कुमार पांडेय आरती पांडेय चल रहे महामृत्युंजय के तृतीय दिवस के प्रदोष बेला में शिवाभिषेक में समस्त पांडेय परिवार ने श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होकर शिवार्चन संपन्न किया पवित्र मास की महिमा आचार्य दिव्यांशु जी बताते हुए कहा कि विशेष रूप से पावन मास में भगवान शिव की उपासना इस काली काल में अत्यंत कल्याणकारी व श्रेयस्कर है अतः श्रद्धा के साथ इस मास में किया गया शिवार्चन व शिवाभिषेक सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है अर्थात इस परम अवसर का लाभ प्राप्त कर भगवत कृपा प्राप्त करें तृतीय दिवस के शुभ अवसर पर पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत के प्रदेश संयोजक नवीन पांडेय प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह वरिष्ठ संरक्षक उमानाथ मिश्र मंडल संयोजक वीरेन्द्र सिंह आशीष मिश्र आशुतोष दुबे.संकट मोचन पांडेय. महेंद्र पांडेय.शैलेंद्र शर्मा.अरुणेश त्रिपाठी प्रदेश बुंदेलखंड संयोजक .जिला संरक्षक सत्यप्रकाश शुक्ला ने भगवान भोलेनाथ की आरती में पांडेय परिवार सहित आये समस्त भक्त उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के.मिश्रा
No Previous Comments found.