भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

प्रयागराज : आज मंगलवार सुबह लगभग छह बजे  थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत चौकी-बगहा गांव के समीप स्कूल बस और सीएनजी ऑटो रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत होने पर एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की शिनाख्त औता निवासी रितेश के रूप में हुई है। जबकि उसका दूसरा भाई ऋषभ घायल। सूचना पर पहुंची चौकी सिरसा की पुलिस व एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।   

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.