बाल देख रेख संस्थाओं में Eminent Visitors Programe आयोजित

प्रयागराज : माननीय न्यायमूर्ति अजय भनोट,अध्यक्ष, माo किशोर न्याय समिति, माo उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा बाल देख रेख संस्थाओं में Eminent Visitors Programe आयोजित किए जाने संबंधी निर्देशों के अनुपालन में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर प्रयागराज में जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ बी के कश्यप, जो कि भगवान श्रीराम के बाल - सखा निषादराज गुह्य के वंशज हैं व जिनके अथक प्रयासों से श्रृंगवेरपुर आज एक धाम के रूप विकसित हुआ है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि डॉ अंजलि केसरी, संरक्षक, विशाल संकल्प संस्था; हनुमान शास्त्री, समाजसेवी तथा प्रदीप केसरवानी, समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति स्वामी योग- माता जी, जो कि राष्ट्रीय  व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग व ध्यान साधना को बढ़ावा दे रही है तथा स्वामी प्रकाशानंद, जो एक सफल व्यवसायी व समाजसेवी हैं।

सभी Eminent Visitors ने किशोरों से उनकी दिनचर्या, शिक्षण -प्रशिक्षण व खेल-कूद गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सकारात्मक कार्यों में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने अपने-अपने जीवन के उतार- चढ़ाव का उदाहरण देते हुए उससे उभर कर आगे बढ़ने का मार्ग किशोरों को दिखाया। डॉ बी के कश्यप जी द्वारा किशोरों के कलात्मक विकास हेतु क्राफ्ट पेपर, कलर्स, क्रियांस, पेंसिल, पेन, कॉपी, ड्राइंग बुक आदि भेंट किया गया।अंत में सभी Visitors ने किशोरों को मिष्ठान वितरित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.