सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी में आयोजन किया गया साइबर क्राइम सेमिनार
प्रयागराज : दिनांक 12 सितंबर को बढ़ते हुए साइबर क्राइम को देखते हुए पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा एवं महिला थाना की टीम ने मिलकर साइबर क्राइम सेमिनार का आयोजन किया जिसमें स्कूल के लड़के लड़कियों को बढ़ रही साइबर क्राइम से जुड़े हर तरह की जानकारी नैनी थाने से महिला सब इंस्पेक्टर ज्योति सचान के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी आज के इस दौर में लड़के लड़कियों के साथ हो रही घटनाएं एवं अपनी सुरक्षा बच्चे किस तरह कर सके किस तरह वह पुलिस की मदद ले सके किस तरह वह अपनी बातें पुलिस प्रशासन तक या पत्रकारों की टीम तक पहुंचा सके ऐसी सारी जानकारी लड़के और लड़कियों को प्रदान की गई लड़कियों की विशेष सुरक्षा के लिए कई टोल फ्री नंबर बताए गए जिससे लड़कियां गुप्त रूप से अपनी बात विभाग तक पंहुचा सके या पुलिस प्रशासन को बता सके पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं के पास एक दृष्टि शक्ति ईश्वर की देन होती है जिससे महिलाएं यह महसूस कर सकें के उनके साथ हो रहे हैं स्पर्श सही है या गलत ऐसी किसी भी तरह की घटना को महिला डेस्क में जाकर गुप्त रूप से अपनी पूरी घटना महिला थाने में बता सके और उनकी हर तरह से मदद की जाएगी। इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर नेहा चौधरी ने भी बच्चों को बैंक से जुड़े क्राइम सोशल मीडिया से जुड़ी क्राइम के बारे में जानकारी दी कांस्टेबल अभिलाष मौर्य ने भी अपने वक्तव्य में लड़के लड़कियों की सुरक्षा के लिए काफी जानकारियां प्रदान की एवं कांस्टेबल ललिता ने भी काफी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने आए अतिथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और अपने वक्तव्य में कहा ऐसी जानकारी की जरूरत आज की पीढ़ी को है और आज के लड़के लड़कियों को क्राइम से जुड़े हर जानकारी को देना बहुत आवश्यक है जो कि जानकारी माता-पिता नहीं दे सकते हैं ऐसी जानकारी बच्चों को बहुत ही जरूरी है कि वह ऐसी चीजों से अवगत कराएं ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके।
रिपोर्टर : बबिता शर्मा

No Previous Comments found.