घर का ताला तोड़कर नगदी एवं जेवरात चोरी
प्रयागराज - थाना नैनी जेल रोड चौकी अंतर्गत बीती रात अखिलेश शर्मा पुत्र श्री माधव लाल शर्मा 88 अंबेडकर नैनी प्रयागराज से कछवा बाजार मिर्जापुर अपनी दादी सास को देखने चले गए जिसमें घर मे बेटी अनवी शर्मा अकेले पड़ गयी और रात 8 बजे घर का ताला बंद करके अपने चाचा अवधेश शर्मा के यहाँ सोने चली गयी घर मे ताला बंद देख अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 52000 नगदी एवं जेवरात बर्तन पीली धातु सोना समेत उठा ले गए जब सुबह अखिलेश शर्मा वापस कछुआ बाजार मिर्जापुर से लौटे तो पता चला घर में सब सामान चोरी हो गया जिससे तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर जेल रोड चौकी इंचार्ज अमित द्विवेदी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - डीके मिश्र

No Previous Comments found.