पितृपक्ष में अरैल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर पर चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान
प्रयागराज - सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के तत्वावधान में रविवार को संस्थान के सचिव - कुंवर जी तिवारी के नेतृत्व में अरैल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां पर मंदिर के कोने-कोने से जमा हुए कूड़े-करकट को एकत्रित कर नगर निगम के गाड़ी द्वारा हटवाया गया। कितने शर्म की बात है, आस्था एवं सनातन धर्म की पहचान , प्राचीन श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल परिसर में सफ़ाई के दौरान एक पालीथीन में ढेर सारी बियर की प्रयोग की गई कैन पाई गयी। सचिव कुंवर जी तिवारी ने कहा सनातन व आस्था के पवित्र स्थल पर ऐसे शर्मनाक कृत्य करने से पहले इंसान-इंसान से ना डरे, लेकिन उस परमात्मा त्रिनेत्र भोले शंकर से डरे, जिनसे संसार में प्रत्येक अच्छाई व बुराई छिपी नहीं रह सकती,जो प्रत्येक इंसान के कर्म दंड का फल अवश्य देते हैं। स्वच्छता जागरूकता अभियान में सर्वश्री मनीष पांडेय,धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, महेश प्रसाद केसरवानी,सुनील कुशवाहा,डॉ.एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव,विकास मिश्रा,संदीप केसरवानी,शशिकांत पांडेय,संजय श्रीवास्तव,धीरज निषाद,निर्मल कुशवाहा,तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के.मिश्रा

No Previous Comments found.