रामनगर मां शीतला धाम पर स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया
प्रयागराज : यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से पूर्व सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज प्रयागराज जिले की विधानसभा–मेजा, मंडल–उरुवा के रामनगर मां शीतला धाम पर स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जनसेवक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला (राजू भैया) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आदि गणमान्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के संदेश “स्वच्छता ही सेवा” को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना। इस अवसर पर राकेश तिवारी शुशील जैसल कमलेश सोनकर राजू पाल बूथ अध्यक्ष संजय कुशवाहा मनोज सिंह दिनेश जायसवाल अर्चना पुष्पा बिल्लो पूजन माली।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

No Previous Comments found.