जिलाधिकारी कार्यालय पर उमड़ा शिक्षकों का हुजूम
प्रयागराज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ - शाखा प्रयागराज द्वारा जिलाधिकारी -प्रयागराज को माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। सभी शिक्षक /शिक्षिकाएं दोपहर 2:30 बजे जिला परिषद कार्यालय -प्रयागराज पर अपने-अपने ब्लॉक के बैनरों के साथ जुटना प्रारंभ हो गए। जिससे पूरा परिसर शिक्षकों की भीड़ से भर गया। शिक्षकों में टीईटी अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पश्चात से ही भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई। आज के ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 01 सितंबर 2025 के माननीय सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता के निर्णय के पश्चात शिक्षकों के समक्ष अपनी सेवा को लेकर भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण कुछ शिक्षकों ने आत्महत्या जैसा कदम भी उठा लिया है। शिक्षको की नियुक्ति सारी अनिवार्य योग्यताओं को पूरा करने के पश्चात ही होती है। तो अब आरटीई 2009 के लागू होने पश्चात पूर्व के शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता क्यों। हमारे सभी शिक्षक अपनी योग्यता का परिचय अच्छी शिक्षा देकर समाज निर्माण करने के साथ-साथ सरकार द्वारा दिए गए सारे कार्य जैसे: निर्वाचन, जन गणना, आपातकाल में सहयोग इत्यादि सारे महत्वपूर्ण कार्यों का निस्पादन सफलता पूर्वक करते आ रहे है। तब भी इस प्रकार की परिस्थिति इनके समक्ष उत्पन्न करना अन्याय है। यदि सरकार द्वारा समय रहते विधेयक / नियमों की उचित संसोधन नहीं किया गया तो शिक्षक लखनऊ और नई दिल्ली पहुँच कर धरना देने को बाध्य होंगे।
जिला मंत्री शिव बहादुर सिंह जी ने जुलूस का संचालन करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ माननीय सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता निर्णय के पश्चात ज्ञापन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से हस्तक्षेप कर शिक्षकों को राहत देने का अनुरोध किया है। जिला पंचायत कार्यालय से सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं अपने-2 ब्लाकों के बैनर तले हाथों में विभिन्न स्लोगनों की तख्तियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन श्री विनोद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस जुलूस में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी सुरेश त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष श्री अनुज पाण्डेय मंत्री जगदीश कुमार अपनी कार्यसमिति के साथ शिक्षको के समर्थन में उपस्थित रहें। इस जुलूस में जिला कोषाध्यक्ष श्री मनीष तिवारी, मसूद अहमद,अमर कुमार सिंह, राजेन्द्र कन्नौजिया,राजेन्द्र कुशवाहा, डॉ एस पी सिंह, हरित कुमार जदली, सरोज सिंह, बृजेश सिंह, महेद्र कु० सिंह, राधा कृष्ण यादव, अनिमेश श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, रावेन्द्र नाथ त्रिपाठी, विनय कु० सिंह, हसीब अहमद सिद्दीकी, मुचकुंद मिश्रा, राजेश यादव, रवि शंकर द्विवेदी, सुधाकर द्विवेदी, सुभाष यादव, मानसिंह, राकेश मिश्रा, सूबेदार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप सिंह, हरीश चंद्र, उमा शंकर यादव, डॉ हरिश्चंद्र, अतीक अहमद, दीप नारायण यादव, मनीलाल, चिंता मणि त्रिपाठी, मो० शफी, धर्मेन्द्र नारायण त्रिपाठी, शेखर शरण राय, कृष्णकान्त कुशवाहा, प्रेमचंद्र पटेल, राधेकृष्ण, बालेन्द्र पाण्डेय,अमान उल्ला, दीपचन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र शुक्ल दीपक, अश्विनी वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी, गजाला तबस्सुम, बहार आलम, सुरेन्द्र सिंह, राम शंकर पाण्डेय, नेपाल सिंह, मनोज मिश्रा, आकांक्षा शंखधर, विनीत यादव, मोहम्मद तैययब, असेसानन्द, मोहम्मद जिया, सूर्यकांत सिंह, बी० के० मिश्रा, दिनेश मिश्र, रानी गुप्ता, मिथिलेश मौर्या, अतुल कुमार, मोती लाल,शक्तिमान, विनय सिंह, इत्यादि हजारों की तादाद में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : जाबिर

No Previous Comments found.